UP News: उत्तर प्रदेश की विधानसभा में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट पेश किया, इस दौरान कुछ मुद्दों पर विपक्ष से बहस भी हुई। वित्त मंत्री ने कुल 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। जिसमें 9714 करोड़ रुपये पूंजी खर्च के लिए रखे गए हैं, वहीं राजस्व खर्च के लिए 1946.39 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में नई योजनाओं को लाने के लिए 7421.21 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में सवाल पूछा था की क्या सरकार निजीकरण को बढ़ावा नहीं दे रही है, इसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया की प्रदेश के करोड़ों को लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और ये आगे भी जारी रहने वाला है।

आगे उन्होंने कहा की 10 करोड़ लोग आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। बिजली के मुद्दे पर भी दोनों पक्षों में बहस हुई, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा की सरकार बताए की सत्ता में आने के बाद से उन्होंने अबतक कितने बिजली उत्पादन प्लांट स्थापित किए। सदन के बाहर आने के बाद भी नेताओं में मौखिक वार हुए, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की विपक्ष पूरी तरह से डीरेल हो चुका है और उनके पास कहने को कुछ नहीं है।

ये भी पढ़ें: Hyundai Creta का ये नया मॉडल मचाएगा तहलका, जान ले कीमत

जब उनकी सरकार थी, तो प्रदेश में अराजकता का माहौल था। शाम होते ही लोग अपने घर में घुस जाते थे और गुंडे जमीन हड़पते थे। विपक्ष ने सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए अलग तरीका अपनाया, विपक्ष के नेता काले कपडे में सदन पहुंचे।

Latest posts:-