Gorakhpur news: देश का नाम इंडिया से भारत करने की बहस जोरों पर है और इसी से जुड़ी एक खबर गोरखपुर से आ रही है, बताया जा रहा है की गोरखपुर नगर निगम में होने वाले सभी कामों में इंडिया की जगह भारत नाम का प्रयोग किया जाएगा। यानी की सभी पत्राचारों में अब भारत नाम का प्रयोग होगा, इसके लिए जल्द ही कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

गोरखपुर के मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया की भारत और इंडिया दोनों नाम संविधान में लिखे हुए शब्द हैं, ऐसे में किसी को भी इसे बदलने को लेकर अप्पति नहीं होनी चाहिए। 11 दिसंबर को गोरखपुर नगर निगम की कार्यकारणी की बैठक होनी थी, लेकिन पांच दिसंबर से शुरू हो रहे लोकसभा के शीतकालीन शत्र की वजह से इसे टाल दिया गया है और अब ये बैठक 19 दिसंबर के बाद होगी।

किसी नगर निगम के पत्राचार में इंडिया नाम को बदलने का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम में ये लागू हो चुका है। अगर गोरखपुर नगर निगम नए प्रस्ताव पर मुहर लगा देता है तो वो देश का मात्र दूसरा नगर निगम होगा, जहां इंडिया की जगह भारत नाम का प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: UP सरकार ने पेश किया 28,760.67 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, पूर्व मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच हुई तीखी बहस!

इंडिया को भारत करने की शुरुआत इसी साल G20 सम्मलेन से हुई, जब राष्ट्रपति महोदया की ओर से डिनर निमंत्रण कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत लिखा था। विपक्ष का कहना है की जब उन्होंने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रखा उसके बाद ही मोदी सराकर ने देश का नाम बदलने की सोची। इससे पहले उनके मन में ये विचार क्यों नहीं आया। आपको बता दें की अभी तक सरकार ने आधिकारिक तौर पर देश के नाम को बदलने को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

Latest posts:-