Maharajganj News Video: प्यार में लोग किस हदतक जा सकते हैं, इसके अलग-अलग उदहारण आपने देखे ही होंगे। इसी कड़ी में एक मामला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से आ रहा है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कुछ ऐसा किया की आस-पास के लोग हैरान रह गए।
इस खबर के आने के बाद से ही पुरे इलाके में चर्चा हो रही है, कुछ लोग कह रहे हैं की अबतक लड़कों को ही ऐसा करते हुए देखा है, ये पहली बार है की कोई लड़की ऐसा कदम उठा रही है। महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा टोल प्लाजा के पास बने मोबाइल के एक टावर पर एक युवती चढ़ गई।
उसकी इस हरकत को देखने के बाद बड़ी संख्या में आस-पास लोग इक्कठा हो गए, पूछने पर उसने बताया की उसे प्यार में धोखा मिला है और उसे अपने प्रेमी से शादी करनी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग अपने विचार भी इसके साथ शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 2.36 रुपये में मिलता है एक लीटर Petrol, लेकिन उसके लिए जाना होगा इस देश!
लड़की को टावर से निचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी दी गई है। लड़की को जानने वाले बताते हैं की वो सुबह घर से निकली और काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसे खोजना शुरू किया गया, किसी ने बताया की वो पास के मोबाइल टावर पर चढ़ गई है। इसके बाद से लड़की के परिजन भी वहां पहुंचे और उसे उतारने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
Latest posts:-
- Bigg Boss के घर में चमकेगा मीडिया इंडस्ट्री का सितारा, दीपक चौरसिया की BB OTT 3 में एंट्री
- I.N.D.I.A गठबंधन की दिल्ली बैठक में शामिल नहीं होंगे नितीश कुमार? ये हो सकती है वजह
- गोरखपुर से बड़ी खबर, ओवर स्पीड में चलाई गाड़ी तो इंटरसेप्टर वाहन कर देगा चालान!
- Gorakhpur News: गोरखधाम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में जनरल वाली भीड़, RPF ने सम्हाला मोर्चा!
- उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, इतने दिन रहेगी छुट्टी