Deoria News: देवरिया से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, दरअसल तरकुलवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को 600 किलोमीटर दूर मुरादाबाद की लड़की से प्यार हो गया। आपको बता दें की 6 माह पहले इन दोनों लड़कियों की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप Instagram हुई। फिर धीरे-धीरे इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी, क्या रात क्या दिन प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा की घंटो तक ये दोनों एक दूसरे से बातें करना शुरू कर दी। जब ये खबर सामने आई तब से ही पूरे जिले में ये खबर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

इतना ही नहीं जब युवती की मां ने स्मार्टफोन पर आ रहे मैसेज को चेक किया तब मां भी हैरान हो गई। रिपोर्ट की मानें तो चैट पढ़ने के बैद मां बेटी में बहस हुई जिसके बाद लड़की मुरादाबाद वाली अपनी दोस्त से मिलने वहां पहुंच गई। ये घटना तीन दिन पहले हुआ अब जब पानी सिर ऊपर गया तब परिवार वालो ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस को इसकी जानकारी होते ही दोनों लड़कियां थाने पहुंच गई।

ये भी पढ़े: Gorakhpur News: पूर्वांचल को योगी की सौगात! गोरखपुर से दिल्ली के लिए शुरू हुई सिंगल स्टॉप AC बस सेवा

लड़कियों का कहना है की वो दोनों एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करती है और वो दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहती हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें लड़कियां बालिग है। यही नहीं एक साथ रहने की कस्मे भी खाने लगी परिवार वालो के लाख समझाने के बाद भी दोनों अपने जिद पर अड़ी हुई हैं।

पहले भी की मामले आ चुके है सामने

आपको बता दें की इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए है जिसमें दो लड़कियों ने समलैंगिक शादी कर ली या करने की जिद्द पर अड़ गई। साल 2022 में भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक ऐसे ही मामले पर सुनवाई की थी। दरअसल प्रयागराज के अतरसुइया थाना इलाके में रहने वालीं अंजू देवी की बेटी ने जब दूसरे लड़की से शादी कर ली थी।

तब अंजू कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए ये कहां था की उनका बेटी को दूसरी लड़ी ने अपने जाल में फसा लिया हैं। जिसके बाद कोर्ट में दोनों लड़कियों ने ये माना कि दोनों ने अपनी सूझ-बूझ से ये शादी की। हालाकि कोर्ट ने इस शादी को वैध नहीं माना।

क्या लड़की दूसरे लड़की से शादी कर सकती हैं?

कानून की मानें तो शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा, हालाकि दोनों एक दूसरे के साथ लिविंग में रह सकती हैं।खबर लिखे जानें तक दोनों लड़किया परिजनों के साथ थाने में ही थी। अगर इस मामले में कोई अपडेट आता है तो शीघ्र ही आप पाठको तक पहुंचाई जाएगी।

LATEST POSTS:-

आशीष राज Purvanchal Live के फॉउन्डिंग मेंबर और डायरेक्टर है, ये पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के छेत्र में कार्यरत हैं। मूलरूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशीष इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ डिजिटल...