Gorakhpur : महानगर में छठ महाव्रत पर राप्ती तट के गोरक्षघाट, राजघाट, महेसरा, डोमिनगढ़, तकियाघाट, हनुमानगढ़ी घाट समेत 349 स्थानों पर सार्वजनिक रूप से छठ मनाया जायेगा।
निगम क्षेत्र के सभी 80 वार्डों में चिन्हित किए गए इन स्थलों पर साफ़ सफाई के साथ अस्थाई छठ घाट बनाने में निगम अधिकारी एवं कर्मचारी जुट गए है।
बुधवार को भाईदूज पर अवकाश होने के बाद भी महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल,अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने अधिकारियो अवं कर्मचारियों के साथ गोरक्षघाट, रामघाट एवं तकियाघाट पर छठ महापर्व के मद्देनजर की जा रही तैयारियो का जायजा लिया।
ये भी पढ़े :Gorakhpur News: 138 साल में पहली बार मनेगा गोरखपुर जंक्शन का स्थापना दिवस, तैयारियां शुरू
निरिक्षण के दौरान छठ महापर्व पर दुर्घटना से बचाव के लिए महापौर ने बैरिकेडिंग कराने एवं घाटों की साफ़ सफाई पर सर्वाधिक जोर दिया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि घाटों के समतलीकरण की कार्य युद्धस्तर पर निगम की टीम कर रही है।
इसके अलावा एकला बांध, तकियाघाट, हनुमानगढ़ी घाट पर श्रद्धालुओ के पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जा रहा है। सभी घाट एवं मार्गो पर लाइट का व्यवस्था रहेगा ताकि व्रतियों को किसी प्रकार का असुविधा न हो।
सभी घाटों पर कंट्रोल रूम भी बनाया जायेगा ताकि श्रद्धालु को पूजा अर्चना समेत अन्य आवश्कताओ पर तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जा सके।
इनके साथ ही सभी वार्डो में पार्षदों से संपर्क स्थापित कर पार्को, मंदिरो एवं ऐसे स्थान जहा सार्वजानिक रूप से छठ व्रत किया जाता है वैकल्पिक घाट तैयार किया जा रहा है। तैयार हो रहे घाटों पर भी साफ-सफाई प्रकाश और पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है।
सभी अस्थाई तालाब में पानी भरने का काम जलकल द्वारा किया जाएगा। जिसके लिए रोस्टर का निर्माण किया जा रहा है। उधर छठ घाटों पर श्रद्धालुओ द्वारा स्थान आरक्षित करने का काम जोरो पर है।
गोरखनाथ के भीम सरोवर पर भी श्रद्धालुओ द्वारा स्थान आरक्षित करने के लिए चॉक से नाम लिखा जा रहा है।
latest post:
- उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, इतने दिन रहेगी छुट्टी
- UP News: रोडवेज की इन बसों के किराए में 10 फीसदी की कटौती, जानिए वजह
- Gorakhpur News: नई कार दिलाने के लिए मांगे 3.80 लाख रुपये, अब नहीं कर रहे वापस
- Bihar news: केसी त्यागी बोले, चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन नहीं, कांग्रेस की हार हुई है
- अपनी ही रेडर के फीचर्स के साथ आ रही है TVS Seria 125! जानिए कीमत