Gorakhpur LAKE QUEEN Cruise: गोरखपुर शहर का मुख्य पर्यटन केंद्र बन चुके नौका विहार पर हर दिन हजारों की संख्या में लोग सैर-सपाटे के लिए आते हैं। यहां के रामगढ ताल इलाके की खूबसूरती देखने लायक है। पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए नए-नए प्रयोग किए जा रहे हैं, काफी दिनों से ताल में चलने वाले क्रूज को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

जिसके मुताबिक इसे नए साल के मौके पर शुरू कर दिया जाएगा, हालांकि आधिकारिक जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। बता दें की गोरखपुर के रामगढ ताल में दो क्रूज चलाए जाने वाले हैं, इसमें से एक तैयार है और दूसरे का निर्माण भी अपने अंतिम दौर में है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस क्रूज को पहले शुरू किया जाएगा, उसका नाम “LAKE QUEEN” है। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है, इस क्रूज से जुड़े लोगों का कहना है की इसमें लगने वाले सभी सामान गोवा से मंगवाए जा रहे हैं, यहां तक इस इसे तैयार करने वाले कारीगर भी गोवा के हैं।

ये भी पढ़ें: Gorakhpur news: शहर में लागू हुई ड्रोन पॉलिसी 2023, ये इलाके रेड जोन में

LAKE QUEEN क्रूज में तीन फ्लोर होने वाले हैं, टॉप फ्लोर पूरी तरह से खुला हुआ होने वाला है। नए साल पर शुरुआत के साथ ही इसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी, यहां बर्थडे पार्टी जैसे आयोजन बड़े आराम से हो जाएंगे। माना जा रहा है की LAKE QUEEN क्रूज पर एक बार में 150 से 200 लोग सफर कर सकते हैं।

दूसरे क्रूज की बात करें तो अभी इसके ढांचे का निर्माण चल रहा है, इसे तैयार होने में अभी कुछ और महीने लगने वाले हैं। इसकी क्षमता LAKE QUEEN से अधिक होने वाली है और यहां सुविधाएं भी अधिक होने वाली हैं।

Latest posts:-