Bihar news: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, जिनमें कांग्रेस पार्टी को बड़ी हार मिली है। जिन दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी, वहां भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इसी को लेकर अन्य पार्टियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

जदयू नेता केसी त्यागी का कहना है की इन राज्यों में हार की पूरी जिम्मेदार कांग्रेस है, इस हार का इंडिया गठबंधन से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ये भी कहा की कांग्रेस ने इन राज्यों में चुनाव से पहले न तो किसी पार्टी से सहयोग मांगा और न ही किसी को साथ आने का न्योता दिया।

बता दें की छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन इस बार इन दोनों राज्यों में पार्टी को हार मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कहा की उन्हें जनादेश स्वीकार है और वो किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करने वाले हैं। राजनीति में हार-जीत होती रहती है और उनकी पार्टी फिर जानता की सेवा में जुटने वाली है।

ये भी पढ़ें: अपनी ही रेडर के फीचर्स के साथ आ रही है TVS Seria 125! जानिए कीमत

पहले ये खबरें आ रही थीं की कांग्रेस इन राज्यों में अन्य पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने वाली है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। राजनितिक विश्लेषकों का कहना है की कांग्रेस को कॉन्फिडेंस था की वो अकेले इन राज्यों में चुनाव जीत जाएंगे, जैसा की पिछली बार हुआ था।

चुनाव नतीजे आने के बाद अब मुख्यमंत्री पद के लिए बात शुरू हो गई है। माना जा रहा है की राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर सीएम बन सकती हैं, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह आ सकते हैं और मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।

Latest posts:-