Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की तबियत ख़राब बताई जा रही है, इसकी जानकारी एक कार्यक्रम में जाने के सवाल के जवाब में हुई। बताया जा रहा है की नितीश कुमार की तबियत थोड़ी ख़राब है, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

हालांकि बीमार होने की वजह से वो नालंदा के राजगीर में होने वाले राजगीर महोत्सव का उद्घाटन भी नहीं कर पाएंगे। ये कार्यक्रम पांच से छह दिनों तक चलने वाला है, जिसमें भिभिन्न प्रोग्राम होंगे। नालंदा के राजगीर में आज से राजगीर महोत्सव की शुरुआत हो रही है, इसी के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नितीश कुमार को बतौर मुख्य अथिति शामिल होना था, लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से उनकी तबियत ख़राब बताई जा रही है।

उन्हें वायरल फीवर हुआ और यही वजह से की मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। राजगीर महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर नितीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी जाने वाले थे, लेकिन अब उनके जाने पर भी संशय है।

ये भी पढ़ें: Honda BigWing आ रही है CB350! रॉयल एनफील्ड के छूटे पसीने

जानकारी के मुताबिक उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर पार्टी मीटिंग रखी है, इस वजह से वो नालंदा नहीं जा रहे हैं। राजगीर महोत्सव में वित्त मंत्री विजय कुमार के शामिल होने की बात कही जा रही है। सचिवालय से मिली सूचना के मुताबिक आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के कुछ महवत्पूर्ण कार्यक्रम हैं, ऐसे में उसके लिए उनका स्वस्थ होना आवश्यक है। इसीलिए उन्हें डॉक्टर्स ने आराम की सलाह दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन इंडिया की एक बैठक होने वाली है, इस बैठक की अध्यक्षता खुद नितीश कुमार कर सकते हैं।

Latest posts:-