Bihar News: बिहार के लखीसराय से आ रही एक घटना ने पुरे देश को हैरान कर दिया है, यहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी पत्नी के घरवालों की संपत्ति पाने के लिए उसी के परिवार के छह सदस्यों को गोलियों से भून डाला। दुर्गा आशीष के साथ नहीं रहती थी। दुर्गा और उसके पिता की प्रॉपर्टी के लिए अपराध को अंजाम दिया गया।

इस घटना से पुरे इलाके में सन्नाटा फैला हुआ है और कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। शहर के वार्ड संख्या 15 के पंजाबी मोहल्ले में दुर्गा नाम की एक लड़की अपने परिवार के साथ रहती थी, जिसे आशीष चौधरी नाम के लड़के ने बहला-फुसला कर शादी कर ली, बाद में उसकी नजर दुर्गा के परिवार की सम्पत्ति की ओर गई।

दुर्गा के परिवार वालों की सम्पत्ति के लिए आशीष ने उन्हें मारने का फैसला किया, इसमें आशीष का साथ उसके ही एक साथ उमेश साव ने किया, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्ती से पूछताछ के बाद उमेश ने बताया की आशीष ने उसी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई थी, इसके लिए उसने आशीष को एक पिस्टल और कारतूस भी उपलब्ध कराए थे।

ये भी पढ़ें: 50 पैसे का ये यूनीक साइन वाला पुराना सिक्का आपको कर सकता है मालामाल, जानें कैसे?

ये घटना रविवार शाम की है, जब सभी लोग छठ पूजा के लिए घाट पर गए हुए थे, लेकिन दुर्गा अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए घर से नहीं निकली थी, इसकी सूचना उसी के साथी ने दी, जिसके बाद वो अपनी पिस्टल लेकर घाट पहुंच गया और परिवार के छह लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसायीं।

पुलिस ने बताया की इस घटना में शामिल उमेश पहले भी अपराध की वजह से जेल जा चुका है, उसके उपर कई मुक़दमे चल रहे हैं। इससे पहले भी उसने एक कोचिंग संचालक की हत्या कर दी थी। बाकी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Latest posts:-

मीडिया के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। समाचार नगरी से करियर की शुरुआत करते हुए बतौर फैक्टचेकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया, जहां इन्हें 18 महीनों का अनुभव मिला। इसके बाद अलग-अलग पोर्टल पर...