दिनेश लाल यादव उर्फ आपके प्यारे निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के एक जाने माने स्टार हैं, उनका एक गाने से लेकर एक एक्शन सीन और उनका एक ठुमका ही लाखों फैंस को अपना दिवाना बनाने के लिए काफी है। आपको बता दें कि वह एक सिंगर होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं, और आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ मजेदार शेयर करते रहते हैं।

यही खास कारण है कि उनकी फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और जिसकी वजह से अब लोग उनके बारे में हर एक छोटी चीज़ जानने में दिलचस्पी रखते रखने लगे हैं। निरहुआ आज जिस मुकाम पर हैं उस मकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी लंबा संघर्ष किया है। और अपने इस संघर्ष की वजह से ही आझ निरहुआ 40 साल की उम्र में कई करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

उनके पास एक से एक बढ़िया लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे निरहुआ के कार कलेक्शन की हर छोटी बड़ी डिटेल के बारे में, तो अगर आप भी निरहुआ के जबरा फैन हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

ये भी पढ़े: Best Mileage Bike: सस्ती कीमत में 70 किमी का बेजोड़ माइलेज, खरीदने से पहले देख ले!

आपको बता दें, कि दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ को भोजपुरी सिनेमा का शाहरुख खान भी कहा जाता है और वह रीजनल सिनेमा के काफी महंगे स्टार्स में से ही एक हैं। अब अगर बात की जाए उनकी Net Worth के बारे में, तो निरहुआ के चुनावी हलफनामे के हिसाब से, उनके पास करीब 6 करोड़ रुपए तक की संपत्ति है। जिसमें से गोरखपुर में उनकी एक 45 लाख रुपए की व्यावसायिक संपत्ति है।

इसके अलावा मुंबई में लगभग 3 करोड़ रुपए तक का एक फ्लैट भी उनके पास है। इसके अलावा निरहुआ के पास एक करोड़ रुपए तक की कृषि भूमि और साथ ही 15 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि भी मौजूद है। अब बात की जाए उनके कार कलेक्शन की तो, इस संपत्ति में उनकी दो लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश लाल उर्फ निरहुआ को वाहनों का ज्यादा कोई खास शौक नहीं है लेकिन फिर भी, उनके गैरेज में पूरे 42 लाख रुपए तक की Range Rover और साथ ही 10 लाख रुपए तक की रेंज वाली Fortuner जैसी लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। इस तरह से उनके पास मौजूदा समय में करीब 52.50 लाख रुपए तक की कारें मौजूद हैं। आपको बता दें, कि निरहुआ द सुपरस्टार ने अपनी जिंदगी में गरीबी के ऐसे भी दिन देखे हैं, जब उनके पास एक साइकिल तक नहीं थी।

लेकिन आज के समय में अब उनके पास वो सब कुछ मौजूद है जिसके वो पूरी तरह से हकदार है। भोजपुरी स्टार ने इतना सब कुछ सिर्फ अपनी महनत और काम के बल पर हासिल किया है। इंडस्ट्री में अपनी जगह कायम करने में कामयाब रहे हैं।

LATEST POSTS:-

मीडिया के क्षेत्र में 2 साल का अनुभव है। समाचार नगरी से करियर की शुरुआत करते हुए बतौर फैक्टचेकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया, जहां इन्हें 18 महीनों का अनुभव मिला। इसके बाद अलग-अलग पोर्टल पर...