Gorakhpur : गोरखपुर के हॉकी खिलाडी आदित्य सिंह का चयन भारतीय जूनियर हॉकी टीम में हुआ है। वे 5 से 16 दिसंबर तक मलेसिया के क्वालामपुर में आयोजित जूनियर विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गोरखपुर से पुरुष वर्ग में 16 वर्ष बाद हॉकी इंडिया में भारतीय खिलाडी का चयन हुआ है।
गोरखपुर महानगर के राप्तीनगर में किराए के मकान में रहने वाले 21 वर्षीय हॉकी खिलाडी आदित्य सिंह ने इतिहास रच दिया है। उनके चयन की खबर सुनते ही पूर्वांचल के खेल प्रेमियों में खुशी की लहार दौड़ गई।
आदित्य सिंह ने बताया की उनके पिता चिंता मणि सिंह एक शॉपिंग काम्प्लेक्स में नौकरी करते है, जबकि माता मोना देवी गृहिणी है। बड़ी बहन अर्चना सिंह निजी स्कूल में शिक्षिका है बड़े भाई भास्कर सिंह बिहार की टीम से हॉकी खेलते है।
करीब तीन महीने पहले पूर्वोतर रेलवे में खेल कोटे से इन्हे नियुक्ति मिली है। आदित्य सिंह ने वर्ष 2010 में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम से हॉकी का अभ्यास शुरू किया था। वर्ष 2014 में उनका चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनउ के लिए हुआ।
यहा उन्होंने कोच विकास पाल की देख-रेख में अभ्यास किया। इसके बाद 2016 में पहली बार मणिपुर में आयोजित सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। इसके बाद उनका चयन हॉकी इंडिया के नेशनल अकादमी दिल्ली में हुआ।
यहा रहते हुए उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए अपनी टीम के लिए अहम् किरदार निभाया। इस वर्ष जनवरी में बेंगलुरु नेशनल में कैंप के लिए उनका चयन हुआ था। यहा से उन्हें भारतीय जूनियर टीम में जगह मिली।
latest post :
- उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया 2024 का कैलेंडर, इतने दिन रहेगी छुट्टी
- UP News: रोडवेज की इन बसों के किराए में 10 फीसदी की कटौती, जानिए वजह
- Gorakhpur News: नई कार दिलाने के लिए मांगे 3.80 लाख रुपये, अब नहीं कर रहे वापस
- Bihar news: केसी त्यागी बोले, चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन नहीं, कांग्रेस की हार हुई है
- अपनी ही रेडर के फीचर्स के साथ आ रही है TVS Seria 125! जानिए कीमत